उत्तराखंड-यहाँ युवक की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS UTTARAKHAND

उधमसिंह नगर-जिले के गदरपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहाँ बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर खड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी गदरपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चंदनपुरा निवासी जसवीर सिंह उर्फ पिच्छू (28 वर्ष) एक हिस्ट्रीशीटर था। उस पर लूट और राहजनी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे जसवीर अपने भतीजे को सामान दिलवाने के लिए लिंक मार्ग पर स्थित एक दुकान पर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवकों ने जसवीर को अपने पास बुलाया। जैसे ही जसवीर उनके पास पहुंचा तो एक युवक ने जसवीर की कमर से तमंचा सटाकर गोली मार दी और दोनों बाइक सवार फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में जसवीर को सीएचसी गदरपुर पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाल गदरपुर विजेंद्र शाह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ बाजपुर वंदना वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जसवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

घायल जसवीर सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों को अपने ऊपर फायर करने वाले हमलावरों के नाम भी बताए थे जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश देनी शुरु कर दी है।

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जांच के बाद मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT