बैंक्वट हॉल परिसर में लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र में बैंक्वट हॉल में अज्ञात युवती का शव लटका मिला हैै। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

पुलिस के अनुसार रविवार की प्रातः मुखानी थाना क्षेत्र के मुकुल विहार स्थित एक बैंकट हॉल में युवती लटका होने की सूचना मिली। इस पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

पुलिस ने बैंक्वट हॉल में लगी लोहे की एंगल में लटके युवती के शव को उतारा और वहां मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा। लेकिन कोई भी शव को पहचान नहीं पाया। इस पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। प्रथम दृ‌ष्टया युवती के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Ad_RCHMCT