बच्चों के खेलने को लेकर उपजे विवाद में बड़ों में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, तीन गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बच्चों के खेलने को लेकर उपजा विवाद बड़ों के बीच मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

पुलिस को सौंपी तहरीर में इंदिरा नगर, बनभूलपुरा निवासी काशिफ पुत्र रईस मियां ने कहा है कि बीती शाम उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी रिहान पुत्र इरशाद, असलम उर्फ मेंढक खाऊ, इम्मु उर्फ इमरोज निवासी गौजाजाली के साथ क‌ुछ अन्य लोग बच्चों के साथ मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इस पर उसका भाई राशिद बीच बचाव को गया तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी गई। आस-पास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद उक्त लोग लाठी-डंडे, तलवार और पिस्टल लेकर पुनः वहां धमके और राशिद और उसकी पत्नी मुमताज पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

इतना ही नहीं उसके भाई अफसार पर भी हमला बोला गया। जिसमें तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Ad_RCHMCT