बनखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर प्रांगण में लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बनखंडी महादेव की आराधना करते हुए उत्तराखंड वासियों एवं प्रदेश के लिए समृद्धि की कामना महादेव से की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को पंख: अगस्त तक आएगी नई 'ट्रैकिंग पॉलिसी', वनों से जुड़ी सभी बुकिंग अब केवल ऑनलाइन होंगी; सीएस ने दिए निर्देश

गौरतलब है कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बनखंडी महादेव में बहुत श्रद्धा है जिसके चलते गए मुख्यमंत्री धामी बनखंडी महादेव के दर्शन करने के लिए अक्सर चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर जाते भी रहते हैं। एक सप्ताह का भारत नेपाल सीमा पर शिव मंदिर परिसर में लगने वाले मेले का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

इस अवसर सीएम के साथ भाजपा कार्यकारिणीसदस्य रमेश चंद जोशी रामु,  वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व मनोज तिवारी, अधिवक्ता बिक्रम सिंह धामी, अधिवक्ता हरीश दौढियाल,  हिमांशु बिष्ट, भाजपा के सभी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT