दुःखद- शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, पोते और दादी की गई जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भयावह अग्निकांड हुआ है। शार्ट सर्किट के चलते चमोली जिले के तहसील थराली स्थित गांव पातला (ताल) में एक घर में आग लग गई। जिससे दादी और पोते की जान चली गई। इस भयानक हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

यह घटना उस समय हुई जब घर के अंदर पांच लोग सो रहे थे। शॉर्ट सर्किट के चलते आग ने तेजी से पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, और मौके पर ही दादी और पोते की मृत्यु हो गई। अन्य तीन लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

थराली तहसीलदार अक्षय पंकज ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व विभाग और पटवारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है। इस हादसे ने गांव में गहरा दुख और शोक का माहौल बना दिया है।

Ad_RCHMCT