तीन साल में सरकार ने जनहित में लिए महत्वपूर्ण फैसलेः मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में राज्य सरकार ने जनहित में कई साहसिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला समय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मानसून अपडेट (7 जुलाई 2026): पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, जिले में 2 मुख्य मार्ग बाधित, देखें बैराजों का वाटर डिस्चार्ज

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को अहम बताते हुए कहा कि “युवाओं का उत्तराखंड” आज अच्छे नेतृत्व, मेहनत और दृढ़ शक्ति के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए थे, वे सभी वादे समय पर पूरे किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने राज्य की डेमोग्राफी और देवभूमि के स्वरूप को बरकरार रखने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'

इसके साथ ही, सीएम धामी ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकट परिस्थितियों में भी जनता ने सरकार का पूरा समर्थन किया और पार्टी पर विश्वास जताया। उन्होंने राज्य की जनता को “देवतुल्य” बताते हुए धन्यवाद दिया।

Ad_RCHMCT