हल्द्वानी-मतदान प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी,दुरूस्थ क्षेत्रों के लिए 24 पोलिंग पार्टियों रवाना।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-मतदान प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी, दुरूस्थ क्षेत्रों के लिए 24 पोलिंग पार्टियों रवाना।।

हल्द्वानी- जनपद में सामान्य निर्वाचन 2022 की मतदान प्रकिया की सभी तैयारियां एमबी डिग्री कॉलेज में पूर्ण कर ली गई है।

इसके तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में दुरूस्थ क्षेत्रों की 24 पोलिंग पार्टियों को शनिवार को एमबीजीआईसी के मैदान से रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

श्री गर्ब्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी को जो दायित्व दिये गये है वे उन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मतदान टोलियों से कहा कि आपस में समन्वय बनाये रखने के लिए व्हाट्सप ग्रुप अवश्य बना लें तांकि सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।

उन्होने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले 01 घण्टे पूर्व ही सभी व्यवस्थाऐ पूर्ण कर लें साथ ही ईवीएम, तथा वीवीपैट से कतई छेड़छाड़ न करें, इसके अलावा मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि सामग्री भली-भांति चैक करने के उपरान्त ही अपने गन्तव्यों को प्रस्थान करें।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि कई दुरूस्थ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है इस हेतु विशेष सर्तकता बरतें साथ ही मतदान दिवस पर मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे मौक पोल करने के उपरान्त ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती है तो चुनाव से जुडे उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओें का निराकरण करें तांकि चुनाव बाधित ना हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT