BREAKING-अटाली होटल के पास खाई में गिरा युवक,मौत, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING – अटाली होटल के पास खाई में गिरा युवक,मौत, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव किया बरामद।

आज दिनांक 12 फरवरी 2022 को चौकी ब्यासी द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया कि अटाली होटल के पास एक व्यक्ति नदी में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरण हेतु तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त युवक अटाली होटल के पास सड़क के किनारे घूम रहा था। अचानक उक्त युवक का पैर फिसल जाने के कारण 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। व उक्त युवक के सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

एसडीआरआर टीम द्वारा उक्त युवक मनोज सिंह नेगी पुत्र श्री पूरण सिंह नेगी के शव को 200 मीटर गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया।

Ad_RCHMCT