चरस की तस्करी करने लगा हल्द्वानी का व्यापारी, यहां चढ़ा पुलिस के हत्थे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। उधम सिंह नगर के एसएसपी के निर्देश पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

पुलिस ने कंचन तारा रोड, आवास विकास, रुद्रपुर में स्थित नानक ट्रेडर्स के पास संदिग्ध वाहन की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने 32 वर्षीय सुमित गुप्ता, जो हल्द्वानी के रामपुर रोड का निवासी है, को रोका और उसकी तलाशी ली। जांच में सुमित के कब्जे से 2 किलोग्राम 14 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह चरस उसने अपनी चाची के बेटे शुभम गुप्ता से ली थी, जो हल्द्वानी में मंडी का आढ़त का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Ad_RCHMCT