हल्द्वानीः चाय पर चर्चा नामक दुकान में जमी थी जुआ चौपाल, 6 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने जिले में जुए पर शिकंजा कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया और कालाढूंगी रोड स्थित चाय पर चर्चा तंदूरी चाय नामक दुकान में छापेमारी कर 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह दुकान अब जुए के अड्डे में तब्दील हो चुकी थी, जहां लूडो के डाइस के माध्यम से सट्टा चल रहा था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का भव्य शुभारम्भ कर क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की सौगात दी।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में इस छापेमारी के दौरान 22,250 रुपये नगद और लूडो के दो डाइस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज बिष्ट, योगेश गोस्वामी, रितेश कुमार, चेतन अरोरा, योगेश सिंह, प्रियांशु, अजय फर्त्याल, अभिषेक आर्या और रवि गुप्ता शामिल हैं, जो हल्द्वानी, काठगोदाम और चोरगलिया के निवासी हैं। पुलिस ने दुकान मालिक शुभम शर्मा की भी भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में शिक्षा, तकनीक और सामाजिक सेवा का महासंगम: पी.टी.एम., नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन!

इस अभियान के दौरान रामनगर पुलिस ने रेलवे मैदान ऊटपड़ाव में छापेमारी कर 3 जुआरियों को 10,100 रुपये और दो ताश की गड्डियों के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में प्रभारी कोतवाली मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में कुछ जुआरी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में बिजनौर निवासी जहीर अहमद, रामनगर निवासी नौशाद और भूरा शामिल हैं।

Ad_RCHMCT