हल्द्वानी: दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी मुकेश बोरा इस इलाके से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीः दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बालक से कुकर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष की सजा

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में फरार आरोपी की पुलिस पिछले 23 दिनों से बोरा की तलाश में थी और उसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में डेरा डाले हुए थी।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

 पुलिस को संदेह था कि बोरा को छिपने में एक बाहरी ठेकेदार मदद कर रहा था। इसी मामले में परिवहन विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के समय मुकेश बोरा दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरे दिन भी जिला न्यायालय को मिला अलर्ट

Ad_RCHMCT