हल्द्वानीः जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नया बाजार में बाबा शूज़ नामक जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जानकारी के अनुसार, फैजान की दुकान में कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी, जिससे उनका पूरा व्यापार तबाह हो गया था। हालांकि, आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

फैजान की असामयिक मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और स्थानीय व्यापारी भी इस दुःखद घटना से स्तब्ध हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT