दिल दहला देने वाला हादसाः भिड़ंत के बाद कारें जलकर खाक, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार को खौफनाक हादसा हुआ। चोरगलिया-सितारगंज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं और टक्कर के तुरंत बाद दोनों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

हादसा चोरगलिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास हुआ, जहां लखनऊ से नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार और बागेश्वर नंबर की एक अन्य कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को समय रहते वाहनों से बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

इस हादसे में पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट निवासी पुष्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नैनीताल से लौट रही कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

 हादसे के बाद अग्निशमन दल को सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT