भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा किया उत्तराखंड में भारी बारिश अलर्ट,डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग भी अब अपने पूर्वानुमान को लेकर के लोगों को सतर्कता बरतने के भी निर्देश दे रहा है ऐसे मे निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा शनिवार को उत्तराखंड में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

ऐसे में संभावित आपातकालीन स्थिति आपदा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी ने सभी सम्बंधित विभागों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए दिए हैं तथा कहा कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। किसी भी आपदा/ दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं को तत्काल आदान प्रदान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात


उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

साथ ही समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में बने रहेंगे।


समस्त चौकी/ थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा


जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहने चाहिए। साथ ही लोगों के फंसे होने की स्थिति में खाद्य सामग्री और मेडिकल की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाए।

Ad_RCHMCT