यहां संदिग्ध हालात में मिला छात्र का शव, इलाके में दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र के पास स्थित एक सुनसान मैदान में 15 वर्षीय छात्र का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, अंकित गंगवार (15), पुत्र देव दत्त गंगवार, निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप मंगलवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन दोपहर में उसका शव एक सुनसान मैदान में मिला। परिजनों को इस बारे में एक रिश्तेदार ने सूचना दी, जिसके बाद परिवार और पुलिस मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार': लालकुआं और चोरगलिया में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार!

घटना की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम नीहारिका तोमर और सीओ पंतनगर डीआर टम्टा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Kedarnath Yatra: रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खच्चर के चारे से बरामद हुई 494 बोतल,3.5 लाख की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार।

मृतक के पिता देव दत्त गंगवार ने बताया कि उन्होंने सुबह बेटे को तैयार कर स्कूल भेजा था और खुद फैक्टरी काम पर चले गए थे। उन्हें दोपहर में रिश्तेदार से सूचना मिली कि अंकित का शव एक सुनसान मैदान में पड़ा हुआ है। पिता ने यह भी बताया कि बेटा ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास स्थित एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वह स्कूल न जाकर सुनसान स्थान पर कैसे पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमपीसीएल (IMPCL) मोहन के निजीकरण पर राज्य आंदोलनकारियों का फूटा गुस्सा; कल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad_RCHMCT