यहां थ्रेशर मशीन के पंखे की चपेट में आने महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य के अल्मोड़ा के सोमेश्वर में एक दुःखद खबर सामने आ रही है यहां खेत से गेंहू निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। इस घटना के बाद मृतका के घर मे कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जानकारी के मुताबिक चनौदा के नजदीकी गांव बूंगा निवासी दीपा देवी (35) पत्नी अशोक सिंह भाकुनी खेत मे गेंहू की मढ़ाई कर रही थी। गेहूं लगाते समय अचानक दीपा थ्रेशर मशीन के पंखे की चपेट में आ गई। उसके सिर के बाल मशीन में फंस पड़े। साथ ही शरीर के कई हिस्से में गहरे घाव हो पड़ें। इससे पहले वहां कोई कुछ समझ पाता दीपा ने मौके पर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

दीपा देवी के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट में होटल में नौकरी करते हैं। उनके दो नाबालिग बच्चे जिनमें एक 11 वर्षीय पुत्र तथा 9 वर्षीय पुत्री है। इस हृदय विदारक घटना के बाद दीपा के परिवार तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर में रख दिया है। कल पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा जाएगा।

Ad_RCHMCT