नेता प्रतिपक्ष ने धामी के नौकरियों के बयान पर जताया कड़ा विरोध,कही ये बात

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।यहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के नौकरियों वाले बयान पर कड़ा विरोध जताया है। सिडकुल की कंपनियों में स्थानीय योग्य उम्मीदवार न मिल पाने के बयान के बाद सीएम धामी विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं।

सिडकुल की कंपनियों में स्थानीय योग्य उम्मीदवार न मिल पाने के बयान के बाद से सीएम पुष्कर सिंह धामी विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। मामले में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि देशभर के उद्योगों में उच्च पदों पर उत्तराखंड के लोग नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन, उन्हें अपने राज्य में ही काम नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा यदि सरकार कुछ करना ही चाहती है तो उद्योगों में 70% पदों पर स्थानीय निवासियों को नौकरी देने की गारंटी सरकार दे, इसके लिए अन्य राज्यों की तरह अध्यादेश लाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सीएम का ये बयान उत्तराखंड के युवाओं के हक पर डाका डालने जैसा है। बाहरियों को उत्तराखंडियों का हक दान करने की कोशिश है। यशपाल आर्य ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक देश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक, सैन्य, न्यायिक सेवाओं और सार्वजनिक उद्योगों के उच्च पदों पर उत्तराखंड के निवासियों ने न केवल देश बल्कि दुनिया में भी लोहा मनवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

Ad_RCHMCT