उत्तराखंड में भीषण हादसा: खाई में गिरी वैगनार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह एक बार फिर राज्य से दर्दनाक खबर सामने आई है। चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील के डुंगराबोरा क्षेत्र में एक वैगनार कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे पुलिस कंट्रोल रूम चंपावत को सूचना मिली कि रौंसाल–डुंगराबोरा मार्ग पर एक वैगनार कार (संख्या UK03 TA 2479) खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

टीम ने खाई में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई —

मुकेश कुमार (28 वर्ष), पुत्र फकीर राम, निवासी ग्राम डुंगराबोरा, तहसील लोहाघाट, जिला चंपावत।

मनीषा (22 वर्ष), पत्नी कमल राम, निवासी ग्राम कमलेड़ी, तहसील लोहाघाट, जिला चंपावत।

घायल व्यक्ति की पहचान विक्रम राम (24 वर्ष), पुत्र सुरेश राम, निवासी ग्राम डुंगराबोरा, तहसील लोहाघाट, जिला चंपावत के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर डुंगराबोरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर फिसलने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT