शक्ति और भक्ति का संदेश — राष्ट्रपति मुर्मु ने मां नयना देवी और बाबा नीब करौरी से मांगा आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मंगलवार प्रातःकाल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने  कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर विधिवत पूजा की और राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

इसके पहले राष्ट्रपति मुर्मु शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मां नयना देवी की पूजा-अर्चना कर देश की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

मंदिर समिति के सदस्यों ने वहां भी राष्ट्रपति महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT