अवैध कब्जे वालों की खैर नहींः 1 हेक्टेयर सरकारी भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन कड़ा रवैया अपनाए हुए है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसील रुद्रपुर के अंतर्गत राजस्व ग्राम लमरा में बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 1 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

यह संयुक्त कार्रवाई अपर जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी रुद्रपुर एवं उप नगर आयुक्त रुद्रपुर के निर्देशन में की गई। अभियान में राजस्व विभाग, नगर निगम रुद्रपुर, पुलिस विभाग और सिंचाई विभाग की टीमें सम्मिलित रहीं।

प्रशासनिक टीम ने ग्राम लमरा के खसरा संख्या 123 में किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए भूमि को पुनः राजस्व विभाग को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

अधिकारियों ने बताया कि जिले में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी प्रकार के अवैध निर्माण या कब्जे से बचें और सरकारी भूमि का दुरुपयोग न करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Ad_RCHMCT