हल्द्वानी में दुस्साहस! चोर रातों-रात मंदिर से चांदी का मुकुट और नकदी ले उड़े

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक दुस्साहसपूर्ण घटना सामने आई है, जिसने पुलिस की चौकसी पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। शहर के अतिव्यस्त नैनीताल रोड पर स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर में चोरी की वारदात हुई। आश्चर्य की बात यह है कि मंदिर कोतवाली से मात्र 200–300 मीटर की दूरी पर और लगातार आवाजाही वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, फिर भी चोर चांदी के कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

मिली जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर की रात पुजारी और सेवादार मंदिर के कपाट बंद कर लौट गए थे। मंदिर व्यवस्थापक महंत निरंजन गिरी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर लगभग 2 किलो वजन का चांदी का मुकुट, चांदी का लोटा, कई चांदी की थालियां तथा 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा मंदिर के रसोइए का सूट और उसकी निजी नगदी भी उठा ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

अगली सुबह घटना का पता चलने पर मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। इसके आधार पर तहरीर दर्ज कराते हुए फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने का दावा किया है।

Ad_RCHMCT