नौकरी के नाम पर कर डाली लाखों की ठगी, ऐसे हत्थे चढ़ी शातिर महिला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पौड़ी जिले की कोटद्वार पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब, पुलिस ने ठगी में शामिल एक महिला आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर कोटद्वार लाया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सीएम धामी का बड़ा फैसला: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास; बोले- शारदा तटबंध पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव

यह मामला 8 सितंबर 2024 का है, जब कोटद्वार के निवासी मयंक नेगी ने कोटद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मयंक ने बताया कि सतीश कुमार और राजकुमार बनर्जी उर्फ सुब्रुतो, जो दिल्ली के निवासी हैं, ने उसे ईस्टर्न रेलवे में ‘ग्रुप C’ की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र और रेलवे का आई कार्ड दिया। इसके बदले उनसे 30 लाख 70 हजार 550 रुपये ठग लिए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा बैठक संपन्न, योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

इस शिकायत के आधार पर कोटद्वार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। 23 नवंबर 2024 को पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING: उत्तराखंड के रामनगर में सेक्स और नशे की पार्टी पर SOG/AHTU का धावा, 51 गिरफ्तार, ₹10 के नकली नोटों की गड्डियां बरामद!

इसके बाद 1 दिसंबर 2024 को सुभब्रत रॉय को कोलकाता से, और 28 दिसंबर 2024 को छोटू पासवान को झारखंड के धनबाद स्थित प्रभु चौक पुटकी से गिरफ्तार किया गया। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT