लगातार बढ़ रहा इनफ्लुएंजा वायरस का प्रकोप, ऐसे करें बचाव        

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।  उत्तराखंड राज्य में इनफ्लुएंजा वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी हो चुकी है। बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस वायरस के मामले सामने आ रहे हैं और इस वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है तथा लोगों को इसके प्रकोप से बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने एहतियाती कदम उठाने शुरू करने के साथ ही इस वायरस को लेकर राज्य में एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

विशेषज्ञों का इस वायरस के बारे में कहना है कि इससे बचाव के लिए सावधानी की आवश्यकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। जिस व्यक्ति में इम्यूनिटी की कमी है यह फ्लू उस व्यक्ति में अधिक असर कर रहा है। इसके साथ ही कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को भीड़ भाड़ में जाने से मना किया गया है तथा आस्था और लंग इन्फेक्शन के मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इस संक्रमण से बचाव के लिए अधिक सतर्क रहना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

मौसम के कारण यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस संक्रमण के कुछ लक्षण इस प्रकार है जैसे 1 हफ्ते से अधिक बुखार रहना, शरीर में दर्द, उल्टी, जुकाम, खांसी सर दर्द आदि और इससे बचाव के लिए घर से निकलने पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और शरीर की दूरी की सलाह भी दी गई है। यही नहीं बल्कि आमजन से अपील की गई है कि वह अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। एच3एन2 का अभी कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

दून मेडिकल कालेज अस्पताल में इससे संबंधित जांच हो रही है। अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। मास्क, शारीरिक दूरी आदि के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

वायरस के ग्रसित होने के ये हैं लक्षण

• एक सप्ताह या इससे अधिक दिन तक बुखार।

• बुखार भी तेज होना।

• खांसी काफी समय तक रहना।  

• बलगम की परेशानी बढ़ना

• नाक से पानी आना।

• सिर में दर्द रहना।

• उल्टी जैसा महसूस होना।

• भूख का कम होना।

• शरीर में दर्द रहना।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

ऐसे करें इंफ्लूएंजा फ्लू से अपना बचाव:-

• बाहर निकलते समय या आफिस में हमेशा फेस मास्क पहनें

• खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को अच्छी तरह कवर करें

• भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

• हाथों को समय-समय पर पानी और साबुन से धोते रहें

• खुद को हाइड्रेट रखें, पानी- फ्रूट जूस या अन्य पेय पदार्थ लेते रहे

• नाक और मुंह छूने से बचें

• बुखार आने की स्थिति में पैरासिटामोल लें

• पब्लिक प्लेस पर न थूकें और न ही हाथ मिलाएं

• किसी भी तरह के शारीरिक संपर्क से बचें

• चिकित्सक की सलाह लिए बगैर एंटीबायोटिक नहीं लें।

Ad_RCHMCT