ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बना रहे चोर, यात्री का मोबाइल उड़ाया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ट्रेनों में अब चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ती जा रही हैं। चोर उचक्के आए दिन यात्रियों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार चोरों ने ट्रेन में सफर के दौरान चोरों ने यात्री का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

जानकारी के अनुसार हीरानगर निवासी पंकज सती पुत्र प्रकाश सती बीती 25 फरवरी को दिल्ली से हल्द्वानी आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। इस बीच चोरों ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इस घटना का पता उसे हल्द्वानी पहुंचने पर चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT