रामनगर वन ग्राम सुंदरखाल व चुकम का संयुक्त निरीक्षण, आपदा प्रबंधन हेतु दिए गए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर-वर्तमान मानसून सत्र के दृष्टिगत आज वन ग्राम सुंदरखाल एवं चुकम ग्राम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में श्री मयंक मित्तल (सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग), श्री अंकित बडोला (SDO, वन विभाग), तथा तहसीलदार रामनगर एवं राजस्व उपनिरीक्षक रामनगर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!


निरीक्षण के दौरान चुकम ग्राम में कोसी नदी के समीप चैनलाइजेशन की आवश्यकता को देखते हुए संबंधित वन विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, सिंचाई विभाग द्वारा आपदा मद से बनाए गए पांच स्कीमवर (इनकैवर) का निरीक्षण किया गया, जिसे संतोषजनक पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश


वहीं सुंदरखाल क्षेत्र में ग्राम के समीप बहने वाले बरसाती नाले के चैनलाइजेशन के संबंध में भी निर्देश वन विभाग को दिए गए। मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त आपदा संबंधी कार्य आगामी दो दिवस के भीतर प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत


निरीक्षण दल ने सभी संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति में तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी जारी किए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित नुकसान को समय रहते रोका जा सके।

Ad_RCHMCT