उत्तराखंड: रबर फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप, लाखों का सामान स्वाहा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुक्रवार की सुबह भीषण अग्निकांड हो गया। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जानकारी के अनुसार, मनीष जैन की इस फैक्ट्री का संचालन रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में किया जा रहा है। इस फैक्ट्री में टायरों की लेयर तैयार की जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे फैक्ट्री से धुआं निकलता देख किसी ने इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग फैक्ट्री में फैल गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर चार दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में चार घंटे से अधिक समय लगा। हालांकि, गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

अग्निशमन अधिकारी सुंदर पाल के अनुसार, “आग से फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो गया है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। हम आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ नुकसान का आकलन कर रहे हैं।”

Ad_RCHMCT