सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: तीन मजदूर दबे, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ। अल्मोड़ा जिले के डीनापानी क्षेत्र के मैचोड़ गांव में काम के दौरान अचानक ऊपरी हिस्से से भारी मलबा खिसक गया, जिससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों का इलाज बेस अस्पताल अल्मोड़ा में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

जानकारी के अनुसार, मजदूर सामान्य रूप से काम कर रहे थे कि अचानक मलबा नीचे गिरा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने दो मजदूरों को गंभीर स्थिति में बाहर निकाला, लेकिन तीसरे मजदूर को मलबे के सबसे निचले हिस्से से निकालने में काफी समय लगा और तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले की जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

स्थानीय लोग हादसे पर दुख व्यक्त कर रहे हैं और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Ad_RCHMCT