हल्द्वानी में भीषण ‌अग्निकांडः रेस्टोरेंट में आग, लाखों का नुकसान!

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बीती रात एक रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING: उत्तराखंड के रामनगर में सेक्स और नशे की पार्टी पर SOG/AHTU का धावा, 51 गिरफ्तार, ₹10 के नकली नोटों की गड्डियां बरामद!

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि आग की वजह पास में लगे बिजली के पोल से हुई तेज स्पार्किंग थी। उनका कहना है कि क्षेत्र में लटके ढीले तारों और खराब कनेक्शन को लेकर कई बार बिजली विभाग को शिकायत की गई थी, मगर विभाग ने अनदेखी की। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो आज उनका रेस्टोरेंट सलामत होता।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

इस आगजनी में रेस्टोरेंट का ऊपरी हिस्सा, रेफ्रिजरेटर, फर्नीचर, किचन उपकरण और जरूरी कागजात पूरी तरह से जल गए। आग इतनी विकराल थी कि वह आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

फायर अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टेंडर तुरंत मौके के लिए रवाना किए गए। टीम ने वहां पहुंचकर आग को फैलने से रोका और आसपास की दुकानों को सुरक्षित किया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग घटना की जांच में जुटे हैं, जबकि स्थानीय लोगों में विभागीय लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Ad_RCHMCT