खनन ट्रॉली ने ली दो जानें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—सड़क जाम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को हरिद्वार जिले में हुए भीषण हादसे में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और गुस्से में पुलिस को शव उठाने से रोकते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। रुड़की सीओ नरेंद्र पंत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रारंभिक दौर में लोग किसी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे।

घटना पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर–इब्राहिमपुर मसाई कलां गांव की है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चंद्र प्रधान (60) और मटरू (40), दोनों निवासी इब्राहिमपुर मसाही, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विरोध में सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। कई घंटे की बातचीत और समझाइश के बाद ग्रामीण राजी हुए और जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT