जनता की शिकायतें रंग लाईं! वर्षों से जमे कर्मचारियों की कुर्सी बदली

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। चकबंदी विभाग में वर्षों से एक ही जगह कार्यरत कर्मचारियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए  हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 23 कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : सावधान! आयुर्वेद के नाम पर चल रहा था 'बड़ा खेल', प्रशासन की रेड में खुली बड़ी साजिश, आरोपी गिरफ्तार!

तबादले की सूची में 6 सहायक चकबंदी अधिकारी, 13 चकबंदीकर्ता, 1 चकबंदी लेखपाल और 3 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। सभी को उनके वर्तमान कार्यक्षेत्र से हटाकर नए स्थानों पर भेजा गया है।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय से जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण जरूरी था। क्षेत्रीय जनता की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ कर्मचारी अपने कार्यों का ठीक ढंग से निष्पादन नहीं कर पा रहे थे, जिससे जनसमस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी का अंतिम सफर: आज देहरादून से हरिद्वार के लिए अंतिम विदाई

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT