अब केंद्र सरकार के 5 से 12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की मिली परमिशन

ख़बर शेयर करें -

अब 5-12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ( DCGI) ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। इसके तहत 5-6 साल के बच्चों को बायोलाजिकल ई की कार्बेवैक्स लगाई जाएगी।

साथ ही 6-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के दो विकल्प हैं- भारत बायोटेक की कोवैक्सीन व कार्बेवैक्स। वहीं 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों को जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव डी के दो डोज दिए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह अहम जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम


सूत्रों के अनुसार, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ और कार्बेवैक्स दोनों ही विकल्प के तौर पर 6 से 12 साल के आयुवर्ग के लिए होंगे। DCGI ने कुछ शर्तों के साथ 6 से 12 साल के आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन, कोवैक्सीन को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात


पिछले ही सप्ताह DCGI की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 6 से 12 सालों के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

शुरुआत में व्यस्कों को दी जाने वाली कोवैक्सीन फिलहाल 15-18 साल के आयुवर्ग को दी जा रही है।

बता दें कि 15-18 साल के आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को जनवरी में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 16 मार्च से 12 साल के अधिक उम्र वालों के लिए कार्बेवैक्स के डोज की शुरुआत की गई।

Ad_RCHMCT