प्राइवेट अस्पताल में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय में मिला, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय में पाया गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतका उसी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

मृतका की ड्यूटी बीते दिन दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे के आसपास वह अचानक लापता हो गई। अस्पताल के स्टाफ ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में अस्पताल के एक शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। जब स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया और अंदर नर्स का शव पाया गया। शव के पास उसका मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ था, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि जब वह अस्पताल पहुंचे, तो उनकी बेटी को आईसीयू में गंभीर स्थिति में पाया। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान ज्वालापुर निवासी जमालपुर की 23 वर्षीय युवती के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

घटना के बाद सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी और एसपी सिटी पंकज गैरोला भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल के प्रबंधन तथा स्टाफ से पूछताछ की। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि “नर्स की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा।”

Ad_RCHMCT