उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी को मिली पदोन्नति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को पदोन्नति देते हुए प्रमुख सचिव स्तर पर पहुंचा दिया है। लंबे समय से यह चर्चा थी कि मीनाक्षी सुंदरम को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति दी जाएगी, और अब इस पर मुहर लगाते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

आर मीनाक्षी सुंदरम 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नति के लिए सामान्यत: 25 साल की सेवा पूरी करनी होती है, और मीनाक्षी सुंदरम जनवरी 2026 में अपनी 25 साल की सेवा पूरी कर रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने उन्हें सेवा अवधि में कुछ महीनों की छूट देते हुए यह प्रमोशन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

इस पदोन्नति के साथ अब राज्य सरकार में प्रमुख सचिव स्तर पर तीन अधिकारी हो गए हैं। सबसे सीनियर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु हैं, इसके बाद एल फ़ैनई प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत हैं, और अब मीनाक्षी सुंदरम भी प्रमुख सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में, मीनाक्षी सुंदरम राज्य सरकार में सचिव के रूप में आवास और ऊर्जा विभाग का कार्य देख रहे हैं।

Ad_RCHMCT