ओबीसी आरक्षण अधूरा, पंचायत चुनाव पर असमंजस

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस बार पंचायत चुनाव तय समय पर होते नजर नहीं आ रहे हैं। एक ओर चारधाम यात्रा की तैयारियों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह व्यस्त होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रस्तावित अध्यादेश अब तक कैबिनेट में पेश नहीं किया गया है।

प्रदेश के 13 में से 12 जिलों में (हरिद्वार को छोड़कर) पंचायत चुनाव होने हैं। लेकिन उससे पहले पंचायत एक्ट में संशोधन कर ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करना जरूरी है। संशोधन के बाद आरक्षण का प्रतिशत तय कर शासनादेश जारी होगा और अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी और फिर सुनवाई के बाद ही अंतिम आरक्षण तय होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कल फिर स्कूलों की छुट्टी: नैनीताल में भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

इस बीच जिला पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 1 जून 2025 को समाप्त हो रहा है। समय की कमी को देखते हुए चुनाव से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में शासन प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास में 'फ्लोटिंग पॉपुलेशन' को मिले तवज्जो: सीएम धामी ने नीति आयोग की टीम के सामने उठाई उत्तराखंड की भौगोलिक चुनौतियां; कुपोषण और जल संरक्षण पर दिया जोर

विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार के अनुसार, पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने और तैयारी के लिए कम से कम 28 दिन चाहिए। जबकि इसी समय चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो रही है, जिससे प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में स्वरोजगार की नई मिसाल! नाबार्ड और DCFR के सहयोग से युवा अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन के रोल मॉडल।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा आरक्षण सूची उपलब्ध कराए जाने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। आयोग तैयार है और समय पर चुनाव कराने की कोशिश की जाएगी।

Ad_RCHMCT