पुलिस और एसएसबी को मिली सफलता, तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। चंपावत पुलिस ने थाना बनबसा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त चेकिंग के दौरान 1.924 किलोग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के मार्गदर्शन में जनपद चंपावत में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को लगातार तेज किया गया है। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हाईवे पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले थार-स्कॉर्पियो चालकों पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एसएसबी चैकपोस्ट बनबसा पर चेकिंग के दौरान सुभाष पुत्र भन्टू, निवासी ग्राम खोरी, जिला बजांग, नेपाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.924 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

इस मामले में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, सहायक उप निरीक्षक मारकण्डे यादव (एसएसबी बनबसा), कांस्टेबल कृष्ण कुमार और कांस्टेबल ओमकार भारती शामिल थे।

Ad_RCHMCT