दुःखद- अनियंत्रित टिपर खाई में गिरने से एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पिथौरागढ़-चंपावत मार्ग पर घाट क्षेत्र के पास सामने आया है, जहां एक टिपर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

घटना की सूचना देर रात पुलिस लाइन पिथौरागढ़ के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आनंद सिंह मेहता के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन खनन सामग्री लेकर जा रहा था। घाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर वह गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की मदद से एक घायल को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कठिन भू-भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

मृतक की पहचान रवि कुमार (28 वर्ष) पुत्र प्रकाश राम, निवासी धमोड ऐचोली, पिथौरागढ़ के रूप में की गई है।

Ad_RCHMCT