नैनीताल में हड़कंप, दिनदहाड़े गुलदार ने महिला को बनाया अपना शिकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुमाऊं मंडल से ताजा घटना सामने आई है। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में रविवार को गंगा देवी (पत्नी जीवन चंद्र) को गुलदार ने दिनदहाड़े अपना शिकार बना लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरी नाराजगी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन सुरक्षा के लिए विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। मौके पर जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Ad_RCHMCT