देवभूमि की चमक पर PM की मुहर—धामी बोले, पर्यटन में आएगा बड़ा उछाल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह व्यक्त करते हुए राज्य के विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन और लगातार बढ़ रही पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड की बढ़ती लोकप्रियता, आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन, आगामी विंटर गेम्स, और देवभूमि के तेजी से उभरते वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में महत्व को रेखांकित करना, राज्य के पर्यटन को नई दिशा देने वाला कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि आदि कैलाश में तीन वर्ष पहले तक जहाँ केवल 2 हजार पर्यटक आते थे, अब यह संख्या बढ़कर 30 हजार तक पहुँच गई है, जो उत्तराखंड में पर्यटन विकास की बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड के सतत विकास और बढ़ती संभावनाओं को देश–विश्व तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT