सनसनीखेजः प्लास्टिक के कट्टे में मिली युवती की लाश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजधानी दून के बसंत विहार क्षेत्र से सोमवार सुबह चाय बागान इलाके में प्लास्टिक के कट्टे में बंद एक युवती का शव पाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

बताया जा रहा है कि श्यामपुर के आदर्श विहार इलाके के पास सुबह कुछ लोगों को प्लास्टिक का कट्टा पड़ा दिखाई दिया। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कट्टा खोलने पर अंदर से युवती का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, शव पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन युवती के मुंह से खून निकल रहा था और हाथ-पांव पर खरोंच के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है ताकि पता लगाया जा सके कि युवती की लाश यहां किसने फेंकी। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस लगातार शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी घटना से संबंधित कोई जानकारी देने का आग्रह किया है।

Ad_RCHMCT