अल्मोड़ा: वनाग्नि और अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर स्टेशन रानीखेत मुस्तैद, ग्रीन वुड स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें -

वनाग्नि व अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश, फायर स्टेशन रानीखेत ने ग्रीन वुड स्कूल में चलाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन, आग से बचाव एवं आपदा के समय त्वरित कार्रवाई की दी जानकारी

  *श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में फायर सीजन के दृष्टिगत जनपद के समस्त फायर स्टेशनों द्वारा वनाग्नि एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा संवेदनशील स्थलों का नियमित निरीक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

  इसी क्रम में दिनांक 14.07.2026 को *मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेंद्र सिंह कुंवर* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी फायर स्टेशन रानीखेत श्री नरेश जोशी* के नेतृत्व में ग्रीन वुड स्कूल, रानीखेत में प्राथमिक अग्नि सुरक्षा विषयक जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आग के विभिन्न प्रकार, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही वनाग्नि, घरेलू गैस सिलेंडर एवं रसोई में लगने वाली आग से बचाव के उपाय, आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर पहुँचने तथा तत्काल फायर सर्विस एवं निकटतम पुलिस को सूचना देने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
उपस्थित छात्र-छात्राओं को डेमो के माध्यम से प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन, रखरखाव एवं उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देकर आग लगने की प्रारंभिक स्थिति में प्रभावी एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
Ad_RCHMCT