ब्रेकिंग:-एसएसपी अल्मोड़ा ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया बारात के वाहनों का सघन चेकिंग/ जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस वाहन चालकों को नशे और नींद के कारण हो रही दुर्घटनाओं के दर्दनाक परिणामों से कर रही हैं सजग

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने नशे और नींद के कारण हो रही दर्दनाक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को बारात के वाहनों की सघन चेकिंग करने व चालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रांतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर बारात के वाहनों की चेकिंग की जा रही है,चालकों को जागरूक करते हुए वाहन चलाने से पूर्व पूरी नींद लेने व नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

वाहन चालकों को नशे और नींद के कारण हो रही दुर्घटनाओं के दर्दनाक परिणामों के प्रति सजग किया जा रहा है।

बारातघर,बैंकट हॉल,होटलों व मंदिरों में भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सजग किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT