घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र हो गया गायब, यहां मिला शव

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। लापता छात्र का शव काठगोदाम के जंगल में मिला है। वह 17 फरवरी को घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकाला था। परिजनोंने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार धारी भीमताल निवासी भास्कर दुम्का पुत्र सुभाष चंद्र दुम्का दमुवाढूंगा में रहने वाले अपने फूफा मोहन चंद्र सनवाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था और वह कक्षा नवीं का छात्र था। बताया जाता है कि 17 फरवरी को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज भी लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा जिसके बाद हारकर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पता चला कि भास्कर कुछ दिन पूर्व शीतलदेवी मंदिर में आया था। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह मंदिर से ऊपर जंगल की ओर चला गया। पुलिस ने जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT