नैनीताल में अचानक चलती कार बनी आग का गोला

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। यहां चलती कार में अचानक आग लग गई देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई गनीमत रही कि कार में सवार दो लोगों की जान बच गई।

गरमपानी क्षेत्र के खैरना चौकी के अंतर्गत एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे कार में सवार दो लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज


प्राप्त समाचार के मुताबिक नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार सुबह गरमपानी बाजार में एक कार में अचानक आग लग गई। खैरना पुलिस चौकी को सूचना तो चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। मौके पर आल्टो संख्या यूए 04 2387 आग का गोला बनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जैसे तैस आग पर काबू पाया और वाहन मालिक गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चक विसौद पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल जिला व उनके भाई शंकरलाल को बचाया गया।
आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरों में भी फैल सकती थी। कार पूरी तरह से जल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन


इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके से वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल थे।

Ad_RCHMCT