जम्मू कश्मीर के बॉर्डर में देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का वीर जवान शहीद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के लिए जम्मू कश्मीर बार्डर से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां मां भारती की रक्षा करते हुए प्रदेश का एक वीर सपूत शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान प्रवीण सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के पांडोली गांव के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

प्रवीण सिंह की शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं उनके गांव, क्षेत्र एवं जिले के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जवान के शहीद होने की जानकारी साझा की है।

अपने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर शत्-शत् नमन। आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Ad_RCHMCT