महज ₹500 की उधारी युवक की जान पर पड़ी भारी, इलाज के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें -

कई बार अब कुछ इस जरूरतों की वजह से किसी अन्य व्यक्ति से किसी को भी पैसे उधार देने पड़ जाते हैं और उधारी की वजह से कई लोग अपनी जिंदगी तक गंवा बैठते हैं हल्द्वानी में भी उधारी को लेकर एक मामला सामने आया है जहां पर उधारी के 500 रुपये नहीं चुकाने पर बाप बेटे ने एक व्यक्ति को इतना पीटा की सुशीला तिवारी इलाज में है उसकी मौत हुई है। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया जहां अस्पताल के बाहर हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

परिजनों ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मल्लागोरखपुर निवासी गिरीश बेलवाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे बताया जा रहा है कि जहां उन्होंने नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी ने कुछ समय पहले उनसे 500 रुपये उधारी लिए थे लेकिन पैसे नहीं चुकाने पर राकेश ने गिरीश बेलवाल को अपने घर बुलाया जहां राकेश अपने दो पुत्रों के साथ उसके साथ जमकर मारपीट की जहां वह घायल हो गए ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया।कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा ।सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को मौत के बाद उन्हें अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में गूंजा योग का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने हजारों साधकों व SSB जवानों के साथ किया योगाभ्यास; ₹3300 करोड़ की 'शारदा कॉरिडोर परियोजना' का किया जिक्र

Ad_RCHMCT