उत्तराखंड में फिर शुरू होगा बारिश का दौर,  जमकर बरसेंगे बादल 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राज्य में आज से बारिश का दौर शुरू हो रहा है, जो आगामी चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि, यह बारिश सभी जिलों में नहीं बल्कि मुख्य रूप से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के चुनिंदा जिलों तक सीमित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार, 24 अप्रैल को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिले तथा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। ये तीनों जिले राज्य के साथ-साथ देश की सीमावर्ती सीमाओं से भी सटे हुए हैं।

25 अप्रैल (शुक्रवार): पांच जिलों में बारिश की संभावना।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'

26 अप्रैल (शनिवार): बारिश का दायरा और बढ़ेगा, नौ जिलों में होगी बरसात।

27 अप्रैल (रविवार): पांच जिलों में जारी रह सकती है वर्षा।

मौसम विभाग का मानना है कि इस चार दिवसीय बारिश से राज्य में लगातार बढ़ रहे तापमान पर कुछ हद तक नियंत्रण संभव हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कल फिर स्कूलों की छुट्टी: नैनीताल में भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालु चारधाम क्षेत्रों के मौसम और तापमान की स्थिति को लेकर खासे चिंतित हैं। इस समय चारों धामों में भीषण ठंड पड़ रही है, और तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है।

Ad_RCHMCT