मौसम अपड़ेट:-इन जिलों में दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करें -



राज्य मेंं मौसम विभाग के अनुसार आज से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है। इस दौरान राजधानी देहरादून में भी बारिश की संभावना है। ऐसा होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी साथ ही न्यूनतम तापमान भी कम होगा। ऐसे में सुबह, शाम और रात के समय ज्यादा ठंड होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन


आज 13 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। साथ ही 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात


14 नवंबर को भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। दोनों दिन राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहे सकता है। मौसम विभाग ने इसके बाद 15 से 17 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन


उधर आज यानी रविवार 13 नवंबर की सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। इससे अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT