उत्तराखंड-यहां पुलिस ने 15 मोटरसाइकिल समेत 3 बदमाशों को दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार।यहां पुलिस के द्वारा अन्तर्राजीय गिरोह का भंडाफोड किया।जिसमें पुलिस ने 15 मोटरसाइकिल समेत 3 बदमाशों को दबोचा है। मुहिम के बाद बदमाशों में हड़कम्प मचा हुआ है बताया जा रहा है के पुलिस के रडार पर कई और बदमाश भी है जिन पर कभी भी शिकंजा कसा जा सकता है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में सभी थानाध्यक्षों को़े निर्देश दिये हैं किसी भी क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना पर तुरन्त एफआईआर दर्ज की जाए यदि वादी को आने में दिक्कत है तब ई-एफआईआर की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को सूत्रों से देहात क्षेत्र भगवानपुर में वाहन चोरी के गिरोह के बार में सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर कार्यवाही करतेे हुये तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

घर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल की पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की मोटरसाईकिल के समेत पकड़ा।

पकड़े गये अभियुक्तों में अरविन्द उर्फ झोखा पुत्र नात्थीराम, पंकज उर्फ पंकेश पुत्र तेल्लूराम, इसरार पुत्र बाबू हसन, सौरभ उर्फ कालू पुत्र तीरथपाल (फरार) बताया गया। इनके पास से 14 मोटर साईकिलें व मोटरसाइकिल के पार्टस बरामद हुये।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

आरोपियों पर धारा 379/411, धारा 136 विधुत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उपनिरीक्षक लोकपाल, विपिन कुमार, कर्मवीर सिंह, नवीन चैहान, ऋषिकान्त पटवाल, जयवीर सिंह, कांस्टेबल विनोद, सचिन कुमार, गीतम सिंह, लाल सिंह, हरदयाल पंवार,राजेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Ad_RCHMCT