रेस्टोरेंट में लगी आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे, दो वाहन भी जले

ख़बर शेयर करें -

राजधानी में भीषण अग्निकांड हो गया। यहां सेलाकुई के पास तेलपुर चौक के पास एक रेस्टोरेंट में एकाएक आग भड़क गई। इसकी चपेट में आने से रेस्टोरेंट के बाहर खड़े दो स्कूटर स्वाहा हो गए। जबकि इस घटना में तीन लोग भी झुलस गए। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखा सामान और दोनों स्कूटर जल गए।प्रभारी एफएसओ सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में सिलिंडर बदलने के दौरान आग लगी। बताया कि इस दौरान तीन लोग मामूली तौर पर झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ad_RCHMCT