दुःखद- बाइक रपटने से ट्रक के नीचे आ गए तीन युवक, एक की गई जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां सोमवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में लांघा रोड तिराहे के पास रॉन्ग साइड से आ रही बाइक फिसलने के कारण तीन युवक ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सहसपुर पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को विकासनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

सहसपुर थाना के एसएसआई ने बताया कि तीनों युवक रॉन्ग साइड से बाइक चला रहे थे, तभी उनकी बाइक फिसल गई और वे ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

घायलों की पहचान आशिक (25) और फरमान (24) निवासी सहसपुर के रूप में हुई है, जबकि मृतक युवक की पहचान आजम (21) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT